शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम जुझाई के रहने वाले युवक ने आज कलेक्टर जनसुनवाई में गुहार लगाते हुए कहा कि उसने सीमांकन की फीस जमा कर दी है. लेकिन तहसीलदार और पटवारी सीमांकन नहीं कर रहे हैं. जिसके चलते उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं पड़ोसी में दबंग व्यक्ति द्वारा निर्माण का कार्य कर रहा है. वहीं मिट्टी खुदाई भी कर रहा है इसके चलते उसका सीमांकन नहीं हो पा रहा है.
जानकारी के अनुसार महेश परिहार पुत्र विजय सिंह परिहार निवासी ग्राम जुझाई तहसील करैरा ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसकी भूमि ग्राम जुझाई में स्थित है वहीं उसने सीमांकन के लिए तहसील करैरा में फीस भी जमा कर दी है. लेकिन आज दिनांक तक उसकी ज़मीन का सीमांकन नहीं हो पाया है वहीं दो बार उसने आवेदन भी लगा दिए हैं लेकिन पटवारी और तहसीलदार उसका सीमांकन नहीं कर रहे हैं वही ₹50000 की रिश्वत मांगने का भी आरोप उसने लगाया है वहीं पड़ोस में रहने वाले दबंग मिट्टी खोद रहे हैं और निर्माण कार्य कर रहे हैं जिसके चलते उसकी जमीन का पता नहीं चल रहा है. सीमांकन तहसील के द्वारा नहीं किया जा रहा है युवक ने बताया कि जल्द से जल्द उसकी जमीन का सीमांकन कराया जाए.

सीमांकन की फीस जमा करने के बाद भी पटवारी, तहसीलदार नहीं कर रहे सीमांकन लगाया आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment