शिवपुरी: दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कर्मियों के लिए एक सप्ताह का अल्प विराम की यात्रा नामक ध्यान कोर्स का आयोजन किया गया। इस कोर्स का शुभारम्भ श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आनंदम संस्थान शिवपुरी की ओर से प्रोफेसर श्रीमती अनीता जैन, गर्ल्स कॉलेज शिवपुरी एवं प्रोफेसर श्रीमती रिजवाना खान उपस्थित रहीं.
2. उल्लेखनीय है कि दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु बल कर्मियों के लिए इस कोर्स का आयोजन आनंदम संस्थान जिला शिवपुरी के प्रशिक्षकों द्वारा दिनांक 02.01.2023 से 07.01.2023 तक किया जा रहा है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की अधिकांश तैनाती दूरदराज के दुर्गम इलाकों एवं पहाडी क्षेत्रों में अति सर्द इलाकों में रहती है। बल कर्मिकों को इन इलाकों में अपने परिवार से दूर रहने के कारण कभी-कभी मानसिक तनाव हो जाता है। इस कोर्स के माध्यम से आनंदम संस्थान द्वारा वाहिनी के कर्मियों को इससे निजात पाने के बहुत से तरीके बताए जाएंगे जो निश्चित तौर पर संबंधित कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में लाभदायक साबित होंगे, जिससे संबंधित कर्मियों को तनाव रहित ड्यूटी करने में सहयोग मिलेगा।

दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु बल में अल्प विराम की यात्रा कोर्स का शुभारम्भ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment