शिवपुरी: जिले में फिजिकल थाने के सामने की गली से शुक्रवार को 3 बच्चों की मां बच्चों को घर में छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई।पीड़ित पति ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाने के सामने स्थित गली में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस से उसकी पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आवेदन के द्वारा पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को मजदूरी पर गया था तभी उसकी पत्नी उसके तीन बच्चों को घर में छोड़कर अपने प्रेमी शिवम सेन निवासी खेरी पिछोर के साथ भाग गई है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का पिछले 1 साल से शिवम सेन से अफेयर चल रहा था वहीं शिवम सेन द्वारा उसके बच्चों को भी प्रताड़ित किया जा रहा था जिसकी शिकायत उसने फिजिकल थाने में की थी लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्यवाही नहीं की जिस कारण उसकी पत्नी आज शिवम सेन के साथ भाग गई है। पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस से पत्नी को खोजने और आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

3 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फुर्र,पति ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस से लगाई पत्नी को खोजने की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment