मायापुर थाना प्रभारी पूनम सविता ने आवेदन लेकर किया शिकायतकर्ता को चलता
खनियांधाना शिवकांत सोनी: खबर खनियाधाना से आ रही है जहां शासकीय उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले भ्रष्टाचारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कुछ कहा नहीं जा सकता मुहांसा उचित मूल्य की दुकान पर सेल्समैन ने एस डी एम के सामने ही शिकायत करने वाले की मार पीट कर दी
मामला कुछ ऐसा है कि खनियाधाना के मायापुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मुहांसा में शिकायत का निराकरण कराने एसडीएम विजेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुचे थे मामला सरकारी राशन की दुकान मुहांसा का है जहां पर एसडीएम विजेंद्र यादव ग्रामीणों की शिकायतें सुन रहे थे तभी एक शिकायतकर्ता सत्येंद्र यादव को शिकायत से बौखलाए सेल्समैन ने SDM विजेंद्र सिंह यादव के सामने ही मार पीट करना चालू कर दिया मार पीट के दौरान सतेंद्र को पीठ पर काट लिया और शरीर पर बहुत ही ज्यादा चोट के निशान आय है चूकी यह घटनाक्रम एसडीएम साहब के सामने ही घटित होता रहा पर सेल्समेन पर कार्यवाही न करते हुये एस डी एम साहब ने इस मामले में बीच-बचाव किया व दोनों को समझाईश देते हुये आगे बढ़ लिये सेल्समैन अनिल यादव पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया लेकिन ग्रामीणों को पता था की इस तरह की शिकायत के सैकड़ों मामले एसडीएम साहब के सामने पहले भी जा चुके हैं लेकिन सारे मामले रफा-दफा कर दिए जाते हैं और इस मामले को भी इसी तरह रफा-दफा कर दिया जाएगा इसलिए सत्येंद्र ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट कराने मायापुर थाने पहुंच गया जहां पर पीड़ित सतेंद्र की एफ आई आर तो नहीं लिखी गई जब कि एक आवेदन लेकर चलता कर दिया वही जब फरयादी सत्येंद्र मायापुर थाना एफ आई आर दर्ज कराने पहुँचा तो मायापुर थाना प्रभारी पूनम सविता ने कहा कि वह एक आवेदन लिखकर दे जाओ जांच करने के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी जब हमारी टीम की बात थाना प्रभारी पूनम सविता से हुई तो उनका कहना था कि एसडीएम साहब से मेरी बात हुई है तो एसडीएम साहब ने भी कहा है कि उनके सामने सेल्समैन ने शिकायतकर्ता की मार पीट की है पर इतनी पर्याप्त जानकारी होने के बावजूद भी मायापुर थाना प्रभारी पूनम सविता ने एफ आई आर करने की जगह पीड़ित से आवेदन लेकर चलता कर दिया। गौरतलब है कि खनियाधाना तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बनी हुई है राशन घोटाले के कई मामलों को मीडिया प्रमुखता से उठाती आ रही है लेकिन हर मामले को एसडीएम साहब व संबंधित अधिकारी के द्वारा मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। उचित मूल्य की दुकानों के भ्रष्टाचार के खनियांधाना व आस पास के क्षेत्र में हजारों मामले सामने आ चुके है पर पर ले दे कर मामले रफा दफा कर दिये जाते है ऐसे हजारों मामलों में से एक पर भी अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। हमारी टीम ने जब एसडीएम साहब से फोन पर बात की तो एसडीएम साहब ने कहा कि छोटा सा आपसी झगड़े का मामला है कह कर अपना पलड़ा झाड़ लिया और फोन काट दिया एसडीएम साहब का यह बयान स्पष्ट समझ आता है इस बयान में भ्रष्टाचारी की बू आ रही है अब देखना यह है कि इस सेल्समैन पर एसडीएम साहब क्या कार्यवाही करते हैं या फिर वही पहले की तरह मामला ले देकर रफा-दफा कर दिया जाता है।

ग्रामीण ने सेल्समैन की शिकायत की तो सेल्समैन ने एसडीएम के सामने ही की शिकायतकर्ता की मार पीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment