शिवपुरी जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश रामविलास गुप्ता ने दिए एक फैसले में तीन स्मैक तस्करों को चार-चार साल के सश्रम कारावास एवं पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक बीडी राठौर ने की।
अभियोजन के अनुसार दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी को 28 नवम्बर 2017 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कार्पियो कार क्रमांक आरजे 20 यूए 5951 में तीन युवक झांसी से दिनारा शिवपुरी की तरफ स्मैक लेकर जाने की सूचना मिली थी।
थाना प्रभारी ने जब आरटीओ वैरियर प्रतिक्षालय के पास वाहन चैकिंग पॉइंट लगाया था चेकिंग के दौरान बताई गई कार झांसी की ओर आती दिखाई दी थी। जिसे रोक कर पूछताछ की तो कार में तीन लोग सवार थे।
तीनों की पहचान शक्ति पुत्र बजरंग सिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी जोलपा तहसील खानपुर जिला झालावाड़ राजस्थान, भैंरू सिंह पुत्र जगमोहन सिंह भाटी उम्र 40 साल निवासी रामपुरिया जमीरपुर थाना भंवरगढ़ जिला वारां राजस्थान, गिरीराज पुत्र भैंरू लाल धाकड़ उम्र 50 साल निवासी मुंडला विसौटी थाना अटरू जिला वारां राजस्थान के रूप में की गई।
पुलिस ने जब कार सहित तीनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था।
न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान प्रकरण में आए तथ्यों एवं साक्ष्यों पर विचारण उपरांत न्यायाधीश ने तीनों स्मैक तस्करों को चार-चार साल के सश्रम कारावास से दंडित किया है इसके अतिरिक्त पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

तीन स्मैक तस्करों को 4-4 साल का कारावास, 5-5 हज़ार का अर्थदंड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment