शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के दीगोदी रोड़ पर एक टमाटर से भरी लोडिंग पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है साथ ही महिला की एक साल की बच्ची, देवर और ससुर घायल हुए हैं। सभी का उपचार राजस्थान के कोटा-बारां के अस्पताल में जारी है। तेंदुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्ची की झाड़फूंक कराने आए थे परिजन
जानकारी के अनुसार राजस्थान के कस्बाथाना के रहने वाला गोविंद कुशवाह उम्र 55 वर्ष, अपनी बहू लक्ष्मी कुशवाह उम्र 24 वर्ष, छोटा बेटा मनोज कुशवाह उम्र 24 वर्ष अपनी एक साल की नातिन काजल कुशवाह की झाड़फूंक कराने कोलारस के बेरखेड़ी गांव में बीते रोज बाइक पर सवार होकर आए हुए थे। एक साल की काजल मुंह में छालों से परेशान थी बेरखेड़ी गांव में किसी झाड़फूंक करने वाले ओझा के पास सभी पहुंचे हुए थे। बीते शाम मासूम की झाड़फूंक कराने के बाद ससुर गोविंद अपनी बहू,बेटे और नातिन के साथ अपने घर कस्बा थाना के लिए बाइक से रवाना हुआ था।
कई घंटे सड़क पर पड़े रहे घायल, टक्कर मार वाहन हुआ फरार
जानकारी के अनुसार गोविंद कुशवाह ने कस्बाथाना जाने के लिए फोरलेन का न इस्तेमाल करते हुए कार्य होते हुए शॉर्टकट सिंगल मार्ग से जाना तय किया था। गोविंद कुशवाह शाम सात बजे जब दिगोदी गांव के पास पहुँचा तभी सामने से आ रही पिकअप लोडिंग वाहन ने गोविंद की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप लोडिंग वाहन मौके से फरार हो गया। चूंकि दुर्घटना सुनसान इलाके में हुई थी इसी के चलते बाइक सवार सभी घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे।
गोविंद कुशवाह के बड़े बेटे रवि कुशवाह ने बताया कि रात में पिता ने फोनकर दुर्घटना की जानकारी दी। कस्बाथाने से दुर्घटना स्थल तक आने जाने में समय लग गया। पिता सहित पत्नी, भाई और बेटी को कोटा-बारां के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी पत्नी लक्ष्मी कुशवाह ने दम तोड़ दिया। पिता, भाई और बेटी का उपचार जारी है।तेंदुआ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, मां की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment