शिवपुरी: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रखी कई ब्लड यूनिटों के खराब होने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे फ्रिज खराब होने की बात कहकर अपना पलड़ा झाड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, खराब हुई ब्लड की यूनिट मरीजों की जान बचाने के लिए डोनेट की गई थी। खराब हुई ब्लड की यूनिटों को इमरजेंसी केसों के लिए फ्रीज में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन लापरवाही के चलते जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रखी 41 यूनिट खराब होने के बाद प्रबंधन को इसके बारे में सूचना लगी। हालांकि, इस मामले को रफा-दफा करने का भी प्रयास किया गया था।
जानकारी के अनुसार, सोम-मंगलवार की रात ब्लड बैंक का फ्रिज खराब हो गया। इसकी वजह से फ्रिज में रखी ब्लड की 41 यूनिट खराब हो गई और ब्लड बैंक में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को इस बात की भनक तक नहीं लगी।
टैंपरेचर बिगड़ने से हुई ब्लड की यूनिट खराब
जानकारी के अनुसार ब्लड बैंक में ब्लड को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का तापमान 2-6 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। ऐसे में अगर फ्रिज का तापमान इससे अधिक या कम होता है तो एक घंटे के भीतर फ्रिज में रखी ब्लड यूनिट खराब हो सकती है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पवन राठौर ने बताया कि ब्लड बैंक में रखे फ्रिज का तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंच चुका था। इसी के चलते ब्लड बैंक फ्रिज में रखी 41 यूनिट खराब हो गई। डॉक्टर पवन राठौर के अनुसार फ्रिज का टैंपरेचर लगातार हुए वोल्टेज के फ्लकचुएशन के कारण बिगड़ गया। ऐसी स्थिति में 1 घंटे के भीतर ब्लड यूनिट खराब हो सकती है। जब तक ब्लड बैंक के स्वास्थ्य कर्मियों ने फ्रिज को जांचा तब तक फ्रीज में रखी ब्लड की यूनिट खराब हो चुकी थी।

जिला अस्पताल में दान में मिले खून की कोई परवाह नहीं, 41 यूनिट ब्लड ख़राब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment