शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के नरैयाखेड़ी की रहने वाली एक 21 साल की युवती 8 दिसम्बर से घर से लापता थी। पर युवती के लापता होने की शिकायत परिजनों ने पुलिस में दर्ज नहीं कराई।
काफी दिनों की गुप्त तलाश में जब परिजनों को युवती का कोई सुराग नहीं लगा तब हार मानकर युवती के परिजनों युवती की गुमशुदगी की शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई। खास बात यह रही कि बैराड़ थाना पुलिस ने दो घंटे में ही युवती को खोज निकाला पर तब तक देर हो चुकी थी।
युवती पड़ोसी गांव के रहने वाले युवक के साथ शादी कर चुकी थी। पुलिस को दिए हुए बयानों में युवती ने अपने परिजनों के साथ घर न जाने की बात कहकर अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। चूंकि युवती बालिग थी पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर पति के साथ जाने दिया।
घर के नोकर से हुआ था प्यार
जानकारी के अनुसार जिस युवक के साथ युवती ने भागकर शादी कर ली थी वह युवक कई वर्षों से युवती के पिता के यहां नोकरी करता था। इसी बीच मालिक की बेटी को नोकर से प्यार हो गया। दोनों दो साल से रिलेशन में थे।
इस बीच दोनों के समाज शादी का रोड़ा बनता दिखाई दे रहे थे। इसीलिए दोनों ने भागकर शादी करने के फैसला लिया। इस बीच युवती के परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। दोनों 8 दिसम्बर को घर से भाग गए और योजनाबद्ध तरीके से मंदिर में जाकर शादी कर ली।
शादी के बाद दोनों युवक के गांव ढेवला में रह रहे थे। युवती के परिजनों की शिकायत पर बैराड थाना पुलिस ने दो घंटे के भीतर युवती को दस्तयाब कर लिया। युवती और उसके पति को लेकर पुलिस थाने पहुंची जहां युवती के परिजनों के सामने युवती ने अपने आप को शादीशुदा होना बताया पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर पति से साथ जाने दिया।

नौकर के साथ भागकर युवती ने की शादी, दो घंटे के भीतर पुलिस ने किया बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment