शिवपुरी: कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची एक महिला ने आज अधिकारियों के समक्ष अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया है.दरअसल शिवपुरी जिले के बामोर कला की रहने वाली पीड़ित महिला और उसका पति जमीन संबंधी एक
मामले की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास आवेदन देने पहुंचे थे दंपति ने रो-रोकर अधिकारियों के समक्ष अपनी व्यथा को सुनाया लेकिन जब अधिकारियों ने उन्हें यहाँ भी केवल कार्रवाई का आश्वासन दिया तो महिला ने अपना आपा खो दिया और अपने साथ लेकर आई पेट्रोल बोतल में से पेट्रोल खुद के ऊपर उड़ेलने लगी लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया और जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
जमीन पर कब्जा और झूठे केस में जेल भेजने का आरोप-
जानकारी के अनुसार सिरनाम पुत्र मर्दन लोधी निवासी ग्राम हसर्रा मंगलवार को शिवपुरी कलेक्टर की जनसुनवाई में अपनी पत्नी के साथ उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा छल पूर्वक किए गए कब्जे और झूठे केस में जेल भेज देने की शिकायत लेकर पहुंचा था.पीड़ित का आरोप है कि गांव के एक दबंग द्वारा उसके निजी स्वामित्व की 9 वीघा जमीन पर पटवारी और तहसीलदार से मिलकर अवैध कब्जा कर लिया गया है. जिससे वह परेशान है. इसी परेशानी के चलते मंगलवार को शिकायत लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे जहां अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद पीड़ित की पत्नी ने आपा खो दिया और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया है. महिला के अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कते ही पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया तुरंत मौके पर पहुंचे कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पीड़ित का आवेदन लेकर उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

कलेक्टर की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप, जानिए वजह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment