शिवपुरी: उद्यम क्रांति योजना युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में बहुत अहम भूमिका निभा रही है। स्वरोजगार से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का लाभ लेकर जिले के कई युवा अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर रहे हैं।
सुशासन सप्ताह अंतर्गत कोलारस नगर के निवासी अनिल उचारिया को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत हुआ है, जिसका स्वीकृति पत्र कोलारस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
अनिल ने बताया कि वह खुद की दुकान शुरू करना चाहते थे जिसके लिए धनराशि की जरूरत थी। उन्हें किसी माध्यम से उद्यम क्रांति योजना के बारे में पता चला तब उन्होंने उद्योग विभाग के ऑफिस में संपर्क किया और योजना के बारे में जानकारी ली। अब एसबीआई बैंक के माध्यम से उनका 50 लाख का कार्य स्वीकृत हो गया है जिससे वह अपना स्वयं का किराना स्टोर का काम शुरू कर सकेंगे। अपने अनुभव साझा करते हुए अनिल ने उद्यम क्रांति योजना की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।

सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अब अनिल भी शुरू करेंगे स्वयं का रोजगार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment