शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के डोंगा चक्क गांव में गांव के एक दबंग की नियत गांव की एक ऐसी महिला पर बिगड़ गई जो मुँह से बोल नहीं सकती है। मुक़बाधित होने के बजह से महिला के साथ दबंग कभी भी छेड़छाड़ कर देता था। इसकी शिकायत मुक़बाधित महिला ने बामौरकला थाने में दर्ज कराई जब थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने इसकी एक शिकायत एसपी ऑफिस की शिकायत शाखा में भी दर्ज कराई है।
मुक़बाधित महिला के देवर ने बताया कि उसका भाई इंदौर के होटल में नौकरी करता है। मेरी भाभी गूंगी हैं वह बोल नहीं सकती हैं मेरी भाभी और उसके दो छोटे बच्चे गांव में रहते थे। गांव का एक दबंग युवक राजनीतिक पकड़ रखता था। काफ़ी दिनों ने वह मेरी भाभी पर गंदी नजर रखने लगा था। भाभी जब भी घर के बाहर जाती तो दबंग युवक अश्लील इशारे करता एवं उसे अपने साथ खेतों में जाने के इशारे करता। बीस दिसम्बर को में काम से घर के बाहर गया हुआ था भाभी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का दबंग मौका पाकर घर मे घुस गया उस समय भाभी घर में सो रही थी दबंग युवक ने भाभी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया जैसे तैसे भाभी ने अपनी भागकर जान बचाई। इसकी शिकायत बामौरकला थाने में दर्ज कराई थी परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई।

मुक़बाधित महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment