शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र के टोकनपुर गांव में एक युवक की मौत का कारण एक भैंसे को माना गया था। युवक की मौत का जिम्मेदार परिजनों ने भैंसे के मालिक को मानते हुए हत्या करवाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने यहां आज भैंसे के मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, करैरा थाना क्षेत्र के टोकनपुर गांव के रहने वाले शिवचरण जाटव (43) पर 31 अगस्त को एक भैंसे ने उस समय हमला बोल दिया था। जब वह खेत पर अपनी बकरियों को चला रहा था। भैंसे ने शिवचरण को पैरों से भी कुचल दिया था जिससे शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों ने शिवचरण की मौत का जिम्मेदार भैंसे के मालिक राजाराम लोधी को माना था। परिजनों का आरोप था कि राजाराम का भैंसा किसी पर ही हमला बोल देता था। इसके बावजूद राजाराम भैंसे को बांधकर नहीं रखता था। इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई थी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। करैरा थाना पुलिस ने पीएम रिपोर्ट एवं पड़ताल में भैंसे के मालिक रामराजा लोधी पुत्र चुन्नीलाल लोधी निवासी देहरेंटा अब्बल को जिम्मेदार मानते हुए रामराजा लोधी पर आज गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

भैंसे ने युवक को कुचला, युवक की हुई मौत, मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment