शिवपुरी: नरवर तहसील के गोपलिया गांव में एक प्यासी महिला ने पानी की बोतल में पानी समझ कर जहरीली दवा पी ली। जबतक महिला को अपनी गलती एहसास हुआ। तब तक महिला की तबियत बिगड़ चुकी थी। तबियत बिगड़ने के बाद महिला को नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जल्दबाजी में प्यास बुझाना पड़ा महंगा
जानकारी के अनुसार, गोपलिया गांव की रहने वाली 30 साल की महिला रानी कुशवाहा अपनी ननद के यहां अटलपुर गांव गई थी। लेकिन उसे वापस लौटते वक्त कोई साधन नहीं मिला। इसके चलते पति-पत्नी को कई किलोमीटर का सफर पैदल चलकर ही करना पड़ा। रानी जब घर पहुंची तो उसे तेज पेज प्यास लग रही थी। रानी ने घर में रखी पानी की बोतल में भरी जहरीली दवा को पी लिया। रानी ने बताया कि पानी पीने के बाद उसे याद आया कि उसने उस पानी की बोतल में फसल में डालने वाली दवा को भरकर रखा था। थोड़ी देर में उल्टियां होने लगी। रानी ने सारा घटना क्रम अपने पति को सुनाया। तबियत बिगड़ने के बाद रानी के पति ने उसे नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पानी समझकर पीली जहरीली दवा, तवियत बिगड़ने पर किया जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment