शिवपुरी न्यायालय की विशेष पॉक्सो न्यायाधीश दिपाली शर्मा ने एक बालक के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को दोषी माना है। न्यायाधीश ने आरोपी को 20 साल की कैद के साथ तीन हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी एडीपीओ प्रीति संत द्वारा की गई थी।
नाबालिक के साथ किया था कुकर्म
अभियोजन के अनुसार 16 जनवरी 2022 को सतनवाड़ा की रहने वाली एक महिला ने अपने बालक के साथ सतनबाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाबालिग बेटे को जसवंत पुत्र मेहरबान आदिवासी निवासी ऐरावन सतनवाड़ा अपने साथ खेत पर मवेशी भगाने की कहकर ले गया था। बाद में जसवंत ने बालक के साथ खाली पड़े खंडर होटल में कुकर्म किया और बाद में बालक को घर छोडक़र भाग गया।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने विवेचना कर चालान कोर्ट में पेश किया। यहां पर दोनो पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए आरोपी जसवंत आदिवासी पुत्र मेहरबान आदिवासी को बीस साल की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त आरोपी पर तीन हजार का अर्थदंड से दंडित भी किया गया है।

नाबालिक के साथ कुकर्म करने बाले आरोपी को 20 साल की कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment