शिवपुरी: जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धाय महादेव के महंत श्री श्री शंकर पुरी महाराज ने कल 85 बर्ष की आयु में ग्वालियर में अंतिम सांस ली थी। महाराज का पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य अस्वस्थ चल रहा था। जिसके चलते उनका उपचार ग्वालियर में कराया जा रहा था। परंतु कल दोपहर लगभग 2:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी।श्री श्री शंकर पुरी महाराज को क्षेत्र के सभी धर्मों के लोग महंत महाराज कहकर पुकारते थे। महाराज का सभी धर्मों के लोगों से अपूर्ण स्नेह था। और वह भी सभी धर्मों के लोगों पर अपने प्रेम की वर्षा करते थे। महंत महाराज के इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। महंत महाराज के इस सुखद समाचार के बाद शिवपुरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदना व्यक्त की। महाराज का पार्थिव शरीर ग्वालियर से लगभग कल शाम 7:00 बजे धाय महादेव मंदिर स्थल पर पहुंच गया था।महंत महाराज के अंतिम दर्शन के लिए कल से ही सभी धर्मों के लोगों का मंदिर पर पहुंचना प्रारंभ हो गया था। श्री श्री शंकर पुरी महाराज जी के अंतिम दर्शन के बाद आज दोपहर 2:00 बजे उपरांत साधु संत समाज एवं क्षेत्र के हजारों लोगों के समक्ष अंतिम क्रिया कर श्री श्री शंकर पुरी महाराज की समाधि स्थापित की गई। इसी दौरान श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में निजी सचिव राजेंद्र शिवहरे ,कप्तान यादव व शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा व समाजसेवी राकेश गुप्ता, दिनेश गेडा एवं हजारों लाखों की तादाद में लोग एकत्रित थे।

संत श्री श्री शंकरपुरी महंत के अंतिम दर्शन में उमड़े भक्त महंत महाराज ने ली समाधि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment