शिवपुरी: नगर पालिका द्वारा राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए एक ओर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नपा शिवपुरी की द्वारा बाजार बैठक वसूली के ठेके की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। अब बाजार बैठक वसूली नपा के कर्मचारी नहीं बल्कि ठेकेदार के कर्मचारी करेंगे। इससे नगर पालिका के राजस्व में इजाफा होगा।
गौरतलब है कि नगर पालिका के कर्मचारी पिछले तीन साल से बाजार बैठक वसूली करते आ रहे थे। इससे नपा को लाखों रुपए का चूना भी लग चुका था। सूत्रों की माने तो नपा कर्मचारी बाजार में बैठक वसूली ताे करते थे परन्तु रसीद नहीं देते थे। इसके कारण नपा को मिलने वाले राजस्व में सेंधमारी की जा रही थी।
इस भ्रष्टाचार से निपटने के लिए हाल ही में नगरपालिका शिवपुरी द्वारा ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। उक्त बाजार बैठक बसूली का टेंडर तीन माह के लिए 13 लाख 30 हजार रुपये का निकाला गया था।
इस टेंडर को लेने के लिए कई फर्मों ने टेंडर डाले, जिसमें से यह यह टेंडर नीरज शर्मा को 15 लाख 53 हजार रूपये में दिया गया है। इस मामले में नपा सीएमओ केशव सगर का कहना है कि उक्त ठेके से नपा की राजस्व बसूली में इजाफा होगा।
पिछले नौ माह में नपा वसूल पाई थी तीन लाख
नगर पालिका ने तीन माह में बाजार बैठक वसूली का तीन माह का ठेका साढे पंद्रह लाख रुपये में दिया है। जबकि इससे पहले नगर पालिका के कर्मचारियों ने पिछले नौ महीने में 2 लाख 97 हजार रुपए की वसूली कर सकी थी।
इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगरपालिका में बाजार बैठक वसूली के नाम पर कितना भ्रष्टाचार किया गया है। नेता प्रतिपक्ष शशि आशीष शर्मा का कहना है कि पिछले तीन साल में बाजार बैठक वसूली के प्रभारी सुधीर मिश्रा ने लाखों रूपये का भ्रष्टाचार किया है।
कांग्रेसियों की मांग है कि इस पूरे मामले की जांच कर नपा के अधिकारियों से रिकवरी की जानी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि अब तक नपा में वसूली से जुड़े कर्मचारियों ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।

बाजार बसूली का 3 माह का ठेका 15 लाख में हुआ, 9 माह में 3 लाख बसूलते थे कर्मचारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment