शिवपुरी: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत 10 महीने पहले 20 फरवरी को शिवपुरी जिले के लिए कटनी से चावल आया। यह चावल इतना खराब था कि 24 हजार क्विंटल की पूरी रैक ही अमानक घोषित कर दी गई। इस चावल की कीमत 10 करोड़ 60 लाख रुपए है। नागरिक आपूर्ति निगम के रीजनल मैनेजर और क्वालिटी कंट्रोलर ने इस चावल के वितरण पर रोक लगा दी। इसके साथ ही कटनी के 14 मिलर्स को नोटिस जारी कर 54.52 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई।
इसके बाद भी शिवपुरी और श्योपुर जिले के गोदामों में रखे इस अमानक चावल को उठाकर मानक चावल देने अथवा अपग्रेडेशन के लिए कोई मिल मालिक नहीं आया। शिवपुरी के गोदामों में 15 हजार क्विंटल और श्योपुर के गोदामों में 9 हजार क्विंटल अमानक चावल आज भी रखा हुआ है। अब इसके अपग्रेडेशन के लिए नागरिक आपूर्ति निगम ने टेंडर लगाए हैं। अमानक चावल अपग्रेडेशन पर एक करोड़ रु. से अधिक खर्च आ रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम अमानक चावल के अपग्रेडेशन पर खर्च होने वाली रकम की भरपाई संबंधित 14 मिल मालिकों से वसूलने की बात कह रहा है।
कोई कार्रवाई नहीं
कटनी से चावल भेजने से पहले बाकायदा सैंपलिंग की गई। इसके बाद भी रैक से शिवपुरी उतरा चावल अमानक निकला। इसलिए कटनी के अफसर और क्वालिटी कंट्रोलर पर सीधे तौर पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार नागरिक आपूर्ति निगम के जिम्मेदारों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया।
खर्च मिलर्स से वसूलेंगे
टेंडर निकाल दिए हैं। अपग्रेडेशन पर जो राशि खर्च होगी, वह संबंधित मिलर्स से वसूली जाएगी।
संजय सक्सेना, रीजनल मैनेजर, नागरिक आपूर्ति निगम

10.60 करोड़ का अमानक चावल रखा, सफाई पर खर्च होंगे 1 करोड़ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment