शिवपुरी: कार्यक्रम में राई नृत्य कराने की कहकर 25 साल की युवती को संग ले गए और बीच रास्ते में जेरा घाटी पर तीन लोगों ने गलत काम किया। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। युवती पहले मायापुर थाने पहुंचे, जहां से घटना क्षेत्र दूसरा होने पर खनियांधाना थाने भेज दिया। पुलिस थाने पर देर रात तक युवती केस दर्ज होने के इंतजार में बैठी रही।
जानकारी के अनुसार राई नृत्य करने वाली युवती को खनियांधाना से कुछ लोग मायापुर थाना क्षेत्र स्थित अपने डाबर गांव ला रहे थे। लेकिन तीन लोगों ने जेरा घाटी पर उसके संग बारी बारी से गलत काम किया। तीन दिन पहले की घटना की शिकायत लेकर युवती बुधवार को खनियाधाना थाने पहुंची। युवती ने बताया कि वह पहले मायापुर थाने एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो घटना क्षेत्र खनियाधाना थाने का बताया। इसलिए वह खनियांधाना थाने आई है।
युवती का कहना है कि राई नृत्य कराने की कहकर उसे खनियांधाना से डाबर गांव ले जा रहे थे। लेकिन जेरा घाटी पर तीन लोगों ने एक-एक करके गलत काम किया। थाने पर महिला पुलिस अधिकारी नहीं होने की वजह से पीड़िता देर रात तक पुलिस थाने पर एफआईआर दर्ज कराने के इंतजार में बैठी रही। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहे हैं। मामले में कल्ला यादव नामक व्यक्ति व उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया जा रहा है।

BREAKING NEWS: राई नृत्य के बहाने 25 वर्षीय युवती के साथ 3 लोगों ने किया बलात्कार, दो थानों की सीमा में उलझा मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment