शिवपुरी: करैरा तहसील की सेमरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले जरगुबा चक्र में श्मशान घाट नहीं है। जिसके चलते गांव वाले खेतों में अंतिम संस्कार करने पर मजबूर है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 30 साल से जरुगुवा टपरों में कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं। सालों बीत जाने के बाद भी किसी जिम्मेदार ने अब तक इस क्षेत्र की सुध नहीं ली हैं। गांव वाले कहते है कि बस्ती में न तो पेयजल की सुविधा है न ही पक्की सड़क बनी है जबकि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं लेकिन उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जनपद सदस्य के साथ करैरा SDM से की है।
खेतों में करते है अंतिम संस्कार
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी जगह तय नहीं की है और न ही टीन शेड का निर्माण कराया गया है। गांव में किसी की मौत हो जाती है तो उन्हें खेतों में अंतिम संस्कार करना पड़ता है। मौत होने के बाद गांव में परिवार शोक में डूबे रहते हैं लेकिन ग्रामीणों को उसके अंतिम संस्कार की फ्रिक रहती है। बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करना उनके लिए कई संकट खड़े कर देता है। समस्याओं के निराकरण के लिए दर्जनों बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी हालत जस के तस बने हुए है।
सेमरा गांव की सचिव साधना यादव का कहना है कि हम तो बनवाने के लिए तैयार हैं हमने तो फाइल भी जमा कर दी है। पटवारी जगह सिलेक्ट करके नहीं दे रहे है। जैसे ही जगह चिह्नित कर ली जाएगी, उसी जगह मुक्तिधाम धाम का शेड बनवा दिया जाएगा।

गाँव में नहीं हैं शमशान, खेतों में करते हैं अंतिम संस्कार, SDM को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment