शिवपुरी: अभी 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सुशासन की ओर कदम बढ़ाना है। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित करके गांव में ही ग्रामीणों की समस्या का निराकरण किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को ग्रामपंचायत पडोरा और हातोद में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्या निराकरण के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी पहुंचे। शिविर में जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अधिकारियों के साथ पडोरा पहुंचे। पडोरा में सरपंच कुशमा आदिवासी, यशपाल रावत, भूपेन्द्र रावत, सुशील रघुवंशी, घनश्याम, पातीराम जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जनपद सीईओ और तहसीलदार से शिविर के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनी। पडोरा के बाद अधिकारियों की टीम हातोद पहुंची। हातोद शिविर में सरपंच श्रवण आदिवासी भी मौजूद थे। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कर्नल ढिल्लन की समाधि पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत ग्रामीणजनों से चर्चा की। मौके पर उपस्थित जनपद सीईओ और राजस्व विभाग के अमले को निर्देश दिए।

सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर” पडोरा और हातोद में लगा शिविर, समस्या निराकरण के लिए पहुंचे कलेक्टर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment