शिवपुरी से आधा सैंकड़ा शिक्षकों ने प्रांतीय अधिवेशन में सहभागिता कर मांगे अधिकार
शिवपुरी: मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन का प्रांतीय अधिवेशन एवं रजत जयंती समारोह भोपाल के अंबेडकर मैदान में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे के नेतृत्व में रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें शिवपुरी जिले से शासकीय शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा शिक्षकों ने सिरकत कर सहभागिता करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा।
मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजय पाराशर हरिप्रकाश कटारे एवं पंचम सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांग नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं क्रमोन्नति जैसी अन्य मांगों को लेकर प्रदेशभर से भारी संख्या में अध्यापक शासकीय शिक्षक संगठन के प्रांतीय अधिवेशन एवं रजत जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका में नगर निगम भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय एवं भाजपा आईटी जिला संयोजक भगवत राजपूत के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे, कर्मचारी नेता मुरारी लाल सोनी, उपेंद्र कौशल, प्रांतीय शिक्षक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर दुबे उमेश सोनी, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया आदि उपस्थित रहे। व्यस्तता के कारण मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के कार्यक्रम में सम्मिलित न होने पर उनके निवास पर संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से अवगत कराते हुए सकारात्मक चर्चा की जिस पर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन उन्हें दिया गया।
शिवपुरी जिले से शासकीय शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, कीरत सिंह लोधी, प्रांतीय उपाध्यक्ष इरसाद कुरेशी, प्रांतीय प्रवक्ता आनंद लिटोरिया,संजय पाराशर, रामनिवास नरवरिया संभागीय अध्यक्ष पंचम सिंह राजपूत, रघुवीर कुमार पाल, भगवत शरण पांडे, सुनील तोमर, रविंद्र हिड़ाऊ, रणबीर पाल, मधुसूदन सिंघल, श्याम सिंह हाडा, नारायण सिंह यादव सतीश शर्मा कल्याण सिंह परमार भानु प्रताप लोधी सहित आधा सैकड़ा शिक्षक भोपाल में आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल हुए।

शासकीय शिक्षक संगठन का राजत जयंती समारोह आयोजित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गौरव सिंघल को PIC से हटाने के आदेश पर कोर्ट की रोक, राज्य शासन के फैसले तक यथास्थिति कायम / Shivpuri News
- नए सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला नगर पालिका शिवपुरी का कार्यभार / Shivpuri News
- अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

- 20 साल से जोत रहे खेत में विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला; पिता-पुत्र घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News









Be First to Comment