शिवपुरी: नगर पालिका की लापरवाही के चलते चार दिनों में एक दर्जन से भी ज्यादा गायों की मौत हो गई। दअरसल बडौदी में स्थित ट्रैंचिंग ग्राउंड में शहर का कचरा वाहनों में भरकर पहुंचाया जाता है। यहां कचरे के ढेर की छोटी छोटी पहाड़ियां बन गई हैं। कचरे के ढेरों की ऊंचाई इतनी ज्यादा हो चुकी है कि यहां से होकर गुजरने वाली विद्युत की लाइन को छूने लगी है।
कचरे में फैला करंट, कई गायों की हुई मौत
ट्रैंचिंग ग्राउंड में फैले कचरे के ढ़ेर के ऊपर से बिजली की 11 केवीए की लाइन होकर गुजरती है। बिजली की यह लाइन बीते चार दिनों से कचरे के ढेर से टकरा रही है। जिसकी वजह से कचरे के ढेर में करंट फैल गया। इन चार दिनों में बिजली के करंट की चपेट में अब तक एक दर्जन से अधिक गौवंश की मौत हो चुकी है। हालांकि इसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से की लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो कचरे के ढेर में फैले करंट के चलते चार दिनों में बीस गौवंश की मौत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त दर्जनों सुअर की भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
क्षेत्रीय लोगों ने किए वीडियो वायरल
स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद लोगों ने मृत गाय के कई वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए नगरीय प्रशासन ने रात के अंधेरे में मृत गौवंश को डिस्पोज करा दिया।
कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए बड़ा खतरा
नगरपालिका के अधिकारियों ने भले ही मृत गौवंश और मृत सुअरों को डिस्पोज कराकर अपनी लापरवाही पर पर्दा डाल दिया है। लेकिन क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अब भी बिजली के तार कचरे के ढेरों को छू रहे हैं। क्षेत्र के कई बच्चे कचरा बीनने के लिए टंचिंग ग्राउंड पहुंचते है। जिन्हें ना तो नगरपालिका के चौकीदार रोकते है और ना हीं कचरे के ढेर को बिजली के तारों के नीचे से हटाया गया है। ऐसे में नगर पालिका की लापरवाही के चलते कभी भी जनहानि भी हो सकती है।
अधर में लटका लाखों का प्रोजेक्ट
नगरपालिका शिवपुरी ने लाखों का बजट फूंक कर ट्रैंचिंग ग्राउंड में कचरे से खाद और कचरे से पॉलीथिन को अलग करने बाली मशीनों को लगाने की तैयारी कर रखी थी। जिससे नगरपालिका के राजस्व में भी इजाफा होता परन्तु अभी तक इस प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं हो सकी है। इसी के चलते ट्रैंचिंग ग्राउंड में कचरे के छोटे छोटे पहाड़ नजर आने लगे हैं।
हिंदू संगठनों में नाराजगी
नगरपालिका के टंचिंग ग्राउंड में हुई गौवंश की मौत के मामले में हिंदू संगठनों में रोष व्यापत है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिला मंत्री विनोद पूरी का कहना है कि नगरपालिका की लापरवाही के चलते दो दर्जन गौवंश काल के गाल में समा चुकी है। इसकी शिकायत वह कलेक्टर से करेंगे साथ ही मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग करेंगे।
इस मामले में नगर पालिका के एसआई योगेश शर्मा का कहना है कि उन्हें टंचिंग ग्राउंड में कुछ गाय की मौत की सूचना मिली थी सभी गाय को डिस्पोज करा दिया गया है। टंचिंग ग्राउंड से गुजरने वाली बिजली के तारों की नीचाई काफी है। तारों को ऊंचा करने के लिए बिजली विभाग के लिए भी पत्र लिखा गया है।

बडौदी स्थित ट्रैंचिंग ग्राउंड में करंट से 1 दर्जन से अधिक गौवंश की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गौरव सिंघल को PIC से हटाने के आदेश पर कोर्ट की रोक, राज्य शासन के फैसले तक यथास्थिति कायम / Shivpuri News
- नए सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला नगर पालिका शिवपुरी का कार्यभार / Shivpuri News
- अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

- 20 साल से जोत रहे खेत में विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला; पिता-पुत्र घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News









Be First to Comment