शिवपुरी: लुकवासा कस्बे में एक किराना की दुकान के संचालक को दो युवक ने सम्मोहित कर दुकान के गल्ले में रखे 15 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
जानकारी के अनुसार लुकवासा कस्बे में किराना व्यवसायी राहुल गुप्ता और उसका कर्मचारी रविन्द्र कुशवाह बीते रोज अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी दुकान पर दो युवक आए। दोनों ही युवक देखने में पढ़े लिखे तथा बाहर के लोग लग रहे थे। दोनों ने अंग्रेजी बोलते हुए राहुल से कुछ देने की बात कही।
इस दौरान एक युवक राहुल से बात करता रहा जबकि दूसरा उसके नौकर रविन्द्र से। दोनों ने बातों ही बातों में दुकान मालिक सहित उसके नौकर को सम्मोहित कर लिया। एक एक युवक ने राहुल को डालर देते हुए पेमेंट किया तो राहुल ने उसे कहा कि यहां डॉलर नहीं चलता है। इसके बाद युवक ने उसे सौ रुपए निकाल कर दिया।
राहुल ने अपने 60 रुपये काट कर उसे 40 रुपये वापिस करने के लिए गल्ला खोला तो उक्त युवक उससे जैसा कहता गया राहुल करता गया। इस दौरान युवक ने राहुल के गल्ले में हाथ डालकर नोट उठाए, वापस रखे, पर्स रखा। राहुल सब कुछ मूकदर्शक बना देखता रहा। इसी दौरान युवक पर्स के नीचे करीब 15 हजार रुपये दबा कर अपने साथ ले गया।
वहीं दूसरे युवक ने रविंद्र कुशवाह की जेब में रखे 200 रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोनों युवक वापस चले गए। करीब 15 मिनट बाद राहुल और रविन्द्र की तंद्रा टूटी तो उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी करते हुए युवक गल्ले में से पैसा चुराकर ले गए।
राहुल ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सीसीटीवी कैमरे में युवक की पूरी करतूत कैद हो गई कि उसने किस तरह से सम्मोहन का यह काला खेल खेला। राहुल ने लुकवासा चौकी अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

किराना व्यापारी को डॉलर दिखाकर किया सम्मोहित, दो अज्ञात लोग 15 हज़ार ले उड़े / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment