शिवपुरी: आईएमए की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह तथा सीएमई रविवार रात टुरिस्ट विलेज होटेल में संपन्न हुई जिसमें समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ डॉक्टर शामिल हुए।मंच पर मुख्य अतिथि डॉ.पवन जैन ( सीएमएचओ),संरक्षक डॉ.एच.पी.जैन एवं डॉ.वीणा कुमरा,अध्यक्ष डॉ.संदीप शर्मा उपस्थित रहे।
सचिव डॉ.योगेन्द्र रघुवंशी एवं सहसचिव डॉ.राजेंद्र पवैया ने मंच एवं कार्यक्रम संचालन किया।उपाध्यक्ष डॉ. एम. डी. गुप्ता, डॉ. सी. एम. गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ.सुनील खंडोलिया कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के औपचारिक आरंभ के बाद झाँसी से आए प्रसिद्ध पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ.राम प्रताप सिंह बुन्देला, डायरेक्टर बुंदेलखंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पैंक्रीयटायटिस विषय पर व्याख्यान दिया।
तदोपरांत डॉ. संदीप शर्मा, सर्जन मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ने संस्था के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर कार्यकारिणी एवं सदस्यों को संबोधित किया।डॉ.संदीप शर्मा ने संस्था के भविष्य की दिशा एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर संस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।अध्यक्ष उपरांत नवगठित कार्यकारिणी के अधिकारियों एवं कार्यपालक सदस्यों ने अपना पदभार ग्रहण कर संस्था के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत डॉ.अनिल चौधरी को मौन शृद्धांजलि दी गई।
संस्था के कार्यपालक सदस्यों में डॉ.भगवत बंसल, डॉ.एस.के.वर्मा, डॉ.एस के पुराणिक, डॉ.पी.डी.गुप्ता, डॉ.कविता गर्ग, डॉ.आशीष व्यास, डॉ.नीरजा शर्मा, डॉ.अनूप गर्ग, डॉ.सोनेंद्र शर्मा, डॉ.शिल्पा मोटघरे,डॉ.मानबहादुर राजपूत उपस्थित रहे।

IMA की नवगठित कार्यकारिणी ने होटल Tourist Village में ली शपथ और किया पदभार ग्रहण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गौरव सिंघल को PIC से हटाने के आदेश पर कोर्ट की रोक, राज्य शासन के फैसले तक यथास्थिति कायम / Shivpuri News
- नए सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला नगर पालिका शिवपुरी का कार्यभार / Shivpuri News
- अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

- 20 साल से जोत रहे खेत में विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला; पिता-पुत्र घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News









Be First to Comment