जैन समाज ने प्रशासन से मांग की है कि सम्मेद शिखर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाए
खनियाधाना तहसीलदार ज्ञापन लेने तहसील नहीं पहुंचे तो जैन समाज के लोगों ने आक्रोशित होकर किया खनियाधाना के बस स्टैंड पर चक्का जाम
जैन समाज के लोगों ने लगाए तहसीलदार मुर्दाबाद तहसीलदार हाय हाय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे
शिवकांत सोनी खनियांधाना: जैन समाज के सर्वोत्तम तीर्थ स्थान सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने से रोकने के लिए जैन समाज के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन व रैली निकली यह रैली बड़ा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची जिसमें जैन समाज के सैकड़ों की संख्या में महिला.पुरुष हाथों पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शिन किया तथा तहसील कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौपने के लिए कार्यालय पहुंचे पर कई घंटों की प्रतीक्षा के बाद भी खनियाधाना तहसील मुख्यालय होने के बावजूद भी तहसीलदार नहीं पहुंचे तो जैन समाज के लोगों में काफी रोष व्याप्त हो चुका था और तहसील परिसर में जमकर तहसीलदार मुर्दाबाद तहसीलदार हाय हाय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और जब तहसीलदार नहीं पहुंचते देखे तो जैन समाज के लोग तहसील से वापस बस स्टैंड पर पहुंचकर प्रमुख रोड पर चक्का जाम कर दिया वह जमकर फिर से नारेबाजी की जिसके एक घंटे बाद मजबूरन पिछोर तहसीलदार को खनियाधाना बस स्टैंड पर प्रदर्शनकारियों के पास आना पड़ा और काफी देर समझाइस के बाद ज्ञापन सौंपा गया और चक्का जाम खोल दिया गया
आंदोलन समिति के सदस्यों ने बताया कि जैन समाज के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र एवं अनंत मुनिराज तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली सम्मेद शिखर जी को केंद्र सरकार द्वारा पर्यटन स्थल एवं वन्य जीव पर्यावरण केंद्र घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी की गई है जिसके जरिए सरकार इसे पर्यटन स्थल बनाना चाहती है जबकि जैन समाज की मांग है कि इस पूरे पर्वत श्रृंखला को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाए ताकि यहां पर किसी भी प्रकार की गैर धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा ना मिले साथ ही बताया कि इसके विरोध में जैन समाज द्वारा देश में कई स्थानों पर आंदोलन किए जा रहे हैं तथा रविवार को दिल्ली के लाल किला मैदान में भी विशाल रैली और धरना प्रदर्शन चल रहा है इसी क्रम में आज सोमवार 19 दिसंबर को खनियांधाना में भी जैन समाज द्वारा विशाल जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा गया जिसके लिए जैन समाज के सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग प्रातः 10:30 बजे से बड़ा जैन मंदिर से विशाल विरोध प्रदर्शन रैली निकाल कर इस निर्णय का विरोध किया ।
इस विरोध प्रदर्शन रैली में सभी पुरुष एवं युवा वर्ग सफेद कुर्ता पजामा में तथा महिलाएं व युवतियों ने केसरिया वस्त्रों में शामिल हुई तथा अपने हाथों में तख्ती लेकर व काला रिबन बांधकर सरकार के इस निर्णय का विरोध करके जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी की पवित्रता कायम रखने की मांग की गई।

महिलाएं एवं युवतियों ने केसरिया वस्त्र पहनकर एवं हांथों पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment