शिवपुरी: खनियांधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेड़ी चौराहा पर गत रात्री अवैधानिक रूप से महारानी अवन्ति बाई लोधी की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है। पिछोर अनुभाग में सरकारी जमीनों पर महापुरषों की प्रतिमाओं को अज्ञात लोगों द्वारा रखने का सिलसिला बराबर जारी है । जिससे लगता है कि प्रशासन मूकदर्शक बनकर अवैधानिक रूप से बिना किसी शासन कि स्वीकृति के बिना महापुरषों की मूर्तियां रखने में रिकार्ड कायम करने में महारत हासिल कर चुका है। प्रशासन अराजकता और किसी बड़ी घटना के इंतजार में है पिछोर बस स्टेण्ड पर अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ प्रतिमा रखने का चलन शुरु हो गया। इसके बाद बाचरौन चौराहे पर महारानी अवन्ति बाई लोधी की प्रतिमा इसके बाद अहिल्याबई की प्रतिमा को रखा गया। इसके बाद मंगल पाण्डेय इसके बाद विरसामुंडा , बुद्ध की प्रतिमा रखी गई। इसके बाद रातों रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नियम कानून को खूंटी पर टांग कर अवैध रूप से मूर्तिया रखी जारी रही है। वही गत रात्रि को पिछोर में रानी झलकारी बाई की प्रतिमा को स्थापित किया गया जिसे शुक्रवार की रात्रि में असमाजिक तात्यों द्वारा तोड़ दिया गया अभी तक पूरी खनियाधाना पिछोर विधानसभा में कुल 11 महापुरुषों की मूर्तियां अवैध रूप से रखी गई है पर अभी तक प्रशासन ने यह पता नहीं लगा पाया है कि यह मूर्तियों किन लोगों ने रखी हैं पर मूर्तियां रखने के बाद सुबह समाज के लोग अगरबत्ती लगाने के लिए पहुंच जाते हैं अभी तक जितनी भी खनियाधाना पिछोर विधानसभा में मूर्तियां रखी गई हैं उनके स्थापित करने वाले लोगों को प्रशासन नहीं पकड़ पाया है यह एक प्रशासन के ऊपर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्नह खड़ा होता है आखिर खनियाधाना पिछोर विधानसभा का प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है और जगह-जगह मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं
खनियाधाना से शिवकांत सोनी की रिपोर्ट

रेड़ी चौराहे पर रखी रखी गई रातों रात अवैध रूप से रानी अवंति बाई लोधी की प्रतिमा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment