शिवपुरी: शिवपुरी के लुधावली में युवक ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की वहीं युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. युवक की पत्नी ने बताया कि उसे दो लड़कियां ब्लैकमेल करती हैं. इसी कारण से उसने जहर पिया है.
जानकारी के अनुसार जीतू पाल पुत्र गणेश रामपाल उम्र 25 साल निवासी लुधावली को आज जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. युवक के पिता गणेशराम पाल ने बताया कि उसे दो लड़कियां परेशान कर रही है लगभग 2 महीने से उसे लगातार परेशान कर रही हैं और घर आकर उठाकर ले जाती हैं और घर पर बहू की मारपीट भी करती हैं.
युवक की पत्नी रेखा पाल ने बताया कि ज्योति और आरती दोनों युवक को परेशान करती हैं, और ब्लैकमेलिंग करती हैं जबकि 4 साल पहले शादी हो चुकी है वहीं दोनों लड़कियों द्वारा ब्लैकमेल किया जाता है इसी कारण से परेशान होकर युवक ने जहर का सेवन किया है वहीं पत्नी ने बताया कि आरती प्रजापति ने ज्योति बाल्मीकि से दोस्ती करवाई थी और चाहे जब वो टैक्सी से आती हैं और युवक को उठाकर ले जाती हैं और मेरी भी घर में घुसकर मारपीट कर दी. और मोबाइल भी तोड़ दिया था. फिलहाल घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने पिया जहर, घर से उठा ले जाती थी युवक को, पत्नी की कर दी मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment