शिवपुरी: झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित जैन समाज के तीर्थ स्थल क्षेत्र सम्मेद शिखर जी के एक भाग को वन और पर्यटन क्षेत्र घोषित करने से आहत भारत भर की जैन समाज और विश्व जैन संगठन के आवाहन पर आज शिवपुरी में भी जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान 12 बजे तक बंद रखकर एक विशाल मौन रैली निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह छत्री जैन मंदिर से शुरू होकर माधव चौक भगवान महावीर स्वामी रास्ता से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जैन समाज की ओर से अपर कलेक्टर दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
जैन समाज ने सरकार के समक्ष यह रखी मांगे
सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल नहीं पवित्र क्षेत्र घोषित करे केंद्र सरकार पारसनाथ पर्वतराज’ को वन्य जीव अभ्यारण्य, पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान व पर्यटन मास्टर प्लान, पर्यटन / धार्मिक पर्यटन सूची से बाहर किया जाएँ।
पारसनाथ पर्वतराज’ को बिना जैन समाज की सहमति के इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत वन्य जीव अभयारण्य का एक भाग और तीर्थ माना जाता है लिखकर तीर्थराज की स्वतंत्र पहचान व पवित्रता नष्ट करने वाली झारखण्ड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना क्र. 2795 (ई)दिनांक 02अगस्त 2019 को अविलंब रद्द किया जाए।
पारसनाथ पर्वतराज’ और मधुवन को मास-मदिरा बिक्री मुक्त पवित्र “जैन तीर्थस्थल” घोषित किया जाए।
पर्वत राज की वन्दना मार्ग को अतिक्रमण, वाहन संचालन व अभक्ष्य सामग्री बिक्री मुक्त कर यात्री पंजीकरण,सामान जांच के लिए CRPF व स्कैनर,CCTV कैमरे सहित दो चेक पोस्ट चिकित्सा सुविधा सहित बनाये जाए।
पर्वतराज से पेड़ों का अवैध कटान, पत्थरों का अवैध खनन और महुआ के लिए आग लगाना प्रतिबंधित हो।
रन्नौद में भी जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने पर देश भर में चल रहे प्रदर्शन के क्रम में आज रन्नौद एवं अकाझिरी की जैन समाज ने भी राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम तहसील कार्यालय रन्नौद पर तहसीलदार को ज्ञापन दिया जिसमें जैन समाज के हर एक घर से प्रत्येक व्यक्ति शामिल हुआ और सम्मेद शिखर जी पर्यटन स्थल नहीं पवित्र क्षेत्र घोषित करने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी।

सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में राष्ट्रपति, राज्यपाल, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment