पिता के निधन पर दूसरे मकान पर सोने गए व्यापारी के सूने घर से सोने चाँदी के जेवरात सहित लाखों का माल समेट ले गए चोर
5 लाख के जेवरात सहित 5 लाख से अधिक की नगदी सहित समेट ले गए चोर
शिवपुरी: करैरा कस्बे में बीती रात एक व्यापारी के सूने घर से चोर लाखों रुपए चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चोर घर में से 5 लाख रुपए नकद व 5 लाख रुपए कीमत के जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक करैरा नगर में एलआईसी ऑफिस के सामने रहने वाले व्यापारी संतोष पहारिया के घर से बीती रात चोर चोरी कर ले गए। संतोष पहारिया के बेटे कार्तिक ने बताया कि उसके दादा बाबूलाल पहारिया का देहांत बीते रोज हो गया था। उसके दादा करैरा में ही पुलिस लाइन के पास बने अलग मकान में रहते थे। इसलिए सभी लोग घर में ताला डालकर पुलिस लाइन स्थित मकान पर दो दिन पूर्व चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह घर किसी काम से पहुंचा तो घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में पीछे के रास्ते से छत पर पहुंचे, जहां जाल को काटकर चोर मकान के भीतर प्रवेश हुए। घर की अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा था। घर से 5 लाख रुपए से अधिक नकद व 5 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोर चोरी करके ले गए। चोरी की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई है। करैरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
डीवीआर सहित मंदिर में रखे बर्तन भी ले गए साथ टीम ने आकर चोरों के फिगर प्रिट लिए
व्यापारी के सुने मकान मे चोरों ने चोरी की उसमे उनके फिंगर प्रिंट मिले जो टीम ने आकर उन फिंगर प्रिंट को जांच के लिए अपने पास रखे.

करैरा में व्यापारी के सूने घर में चोरी: 5 लाख नगदी सहित जेवरात चोरी, पिता का हुआ था देहांत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment