शिवपुरी: खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से माधवराव सिंधिया खेल परिसर में संचालित जिला जूडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे छः जूडो खिलाड़ियों का चयन म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट अकेडमी के जूडो खेल में हो गया है। यह पहली बार है जब छः खिलाड़ी चयनित होकर टी.टी नगर स्टेडीयम भोपाल गये हैं। शहर के ये सभी खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते नज़र आएँगे।
चयनित खिलाड़ियों में युवराज सिंह राना, उदयांश सिंह साहा, राम लखन गुर्जर, मयंक परिहार, शिवानी और यूसरा फ़ातिमा शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में शिशुपाल सिंह रघुवंशी जूडो प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में जूडो के गुर सीख रहे थे। सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल ले चुके हैं। अब इन खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट अकैडमी में शासन द्वारा प्रशिक्षण, खेल सामग्री, प्रशिक्षण के टूल, मेडिकल किट, शिक्षा, भोजन व्यवस्था, अतिरिक्त डाइट और कॉम्पटिशन इक्स्पोज़र की सुविधाएँ दी जाएगी।
खेल अधिकारी के के खरे ने बताया कि खेल परिसर का वातावरण खेल प्रशिक्षण के लिए बहुत ही अच्छा है। यहाँ प्रतिदिन बहुत खिलाड़ी आते हैं। उनमें से कई खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेल रहे है। परिसर में अभी रेजिस्ट्रेशन प्रकिया जारी है जिनको अपना भविष्य खेल में बनाना है वे यहाँ आए और खेल के गुर सीखें। चूंकि शनिवार और रविवार को कॉलेज और स्कूल के अवकाश होते है इसलिए शनिवार और रविवार को खेल परिसर खिलाड़ियों के लिए ओपन किया हुआ है। अब अवकाश वाले दिन खिलाड़ी यहाँ आ सकते हैं। अब ज़िले के ये जूडो खिलाड़ी भी उच्च स्तर पर खेलेंगे और शिवपुरी ज़िले का नाम रोशन करेंगे।

6 खिलाडी टी.टी नगर स्टेडीयम भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम में लेंगे भाग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment