शिवपुरी: संभागायुक्त दीपक सिंह शुक्रवार को शिवपुरी भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। शिवपुरी जिले में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं। संभागायुक्त ने शिवपुरी पहुंचकर अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियां के संबंध में बैठक की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पोलो ग्राउंड का भी जायजा लिया।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। विदित हो कि 13 दिसंबर को शिवपुरी जिले में जनसेवा अभियान के हितग्राहियों को लाभ वितरण करने के लिए संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना प्रस्तावित है। संभागायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा है कि कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही और आमजन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल तक आने जाने वाले मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे। इसके लिए प्लानिंग करें। पार्किंग स्थल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत और साफ सफाई आदि का ध्यान रखा जाए।

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे संभागायुक्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment