शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खैरमानी गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया.
करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक राय होकर पीड़ित परिवार पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया.इस हमले में एक ही परिवार के 4 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.सभी घायलों को इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है.
5 साल पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष-
जानकारी के अनुसार कल्याण पुत्र ईश्वर धाकड़ उम्र 45 वर्ष निवासी खैरमानी का सोनेराम कुशवाह से 5 साल पुराना जमीनी विवाद चला रहा है इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर सोने राम कुशवाह,सुनील कुशवाह,बीरबल कुशवाह धारा कुशवाह और पांच अन्य लोगों ने धारदार हथियारों से कल्याण धाकड़ के परिवार पर हमला बोल दिया.अचानक हुए हमले में कल्याण धाकड़ के परिवार को संभालने का भी मौका नहीं मिला। हमलावरों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर कल्याण धाकड़ उसकी पत्नी किरण धाकड़ उम्र 40 वर्ष 70 वर्षीय वृद्ध पिता ईश्वर लाल धाकड़ और 65 वर्षीय मां मित्ती बाई धाकड़ को बेसुध होने तक पीटा। बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने घायलों को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया.जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है.इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कल्याण धाकड़ की हालत नाजुक बनी हुई है.
हमलावरों ने मारपीट के साथ की लूटपाट
जमीनी विवाद को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष में पीड़ित परिवार ने हमलावरों पर मारपीट के साथ लूटपाट का भी आरोप लगाया है.
मारपीट की शिकार किरण धाकड़ ने बताया कि हमलावर उसका मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ले गए जबकि घर में रखे ₹35000 नगदी लूट कर ले जाने का भी आरोप हमलावरों पर लगाया है.
पुलिस पर लगाया लेटलतीफी का आरोप
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने पुलिस पर आरोपियों से लेनदेन कर लेटलतीफी का आरोप लगाया है.पीड़ित के रिश्तेदारों ने बताया कि 1:00 बजे घटना होने के बाद पुलिस को तुरंत सूचना दे दी गई थी इसके बाद भी पुलिस 4:00 मौके पर पहुंची जबकि घटनास्थल से थाने की दूरी करीब 5 से 7 किलोमीटर की है. इसी बात को लेकर पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों और गोवर्धन थाना पुलिस के बीच बैराड़ अस्पताल में तीखी झड़प हुई.जिसके बाद पुलिस ने बिना रिपोर्ट लिखे ही सभी घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया.

बड़ी खबर: जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष 4 घायल, 1 की हालत नाजुक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पोषण शक्ति निर्माण योजना में गड़बड़ियों और मनमानी के लगाए आरोप, पंजीयन के नाम 10 हजार की मांग / Shivpuri News
- एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक चला अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान, चालान काटे, सामान जब्त / Shivpuri News
- मंगलोर-ईश्वरी के राजस्व रिकॉर्ड में बड़े खेल का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी SIT जांच / Shivpuri News
- ऋण नहीं चुकाना पड़ा महंगा: 1 साल की सश्रम जेल, 9.60 लाख रुपये प्रतिकर का आदेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment