शिवपुरी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है.
यहां आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 1:30 बजे गिरराज जी मंदिर से परिक्रमा देकर लौट रहे शिवपुरी के श्रद्धालुओं की एक तेज रफ्तार बोलेरो कार आईसर लोडिंग वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से लोडिंग वाहन में जा भिड़ी. इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को सतनवाड़ा थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया जहां तीन घायलों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है जबकि दो घायलों का शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है.
गिरराज जी मंदिर से परिक्रमा देकर लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार बोलेरो क्रमांक एमपी 33 सी 8310 में शिवपुरी का एक राठौर परिवार गोवर्धन गिर्राज जी मंदिर में परिक्रमा लगाने गया था.लौटने समय ख़ूबत घाटी में एक आयशर को ओवरटेक करने के फेर में गाड़ी आयशर में पीछे से जा घुसी.
यह हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो में सवार शांति राठौर पत्नी रामप्रसाद राठौर उम्र 55 साल, परमानंद पुत्र बंटी राठौर उम्र 35 साल निवासी मनियर, अनुराज राठौर उम्र 15 साल निवासी मनियर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए है। जिनमें से 3 की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है। साथ ही 2 घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सतनवाड़ा थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया है.इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. बोलेरो के चालक द्वारा आईसर लोडिंग वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हुआ है. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ख़ूबत घाटी में तेज रफ्तार बोलेरो कार आईसर में घुसी दर्दनाक हादसे में 3 की मौत 6 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment