शिवपुरी: शिवपुरी के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरवाया पुलिस ने एक पिकअप वाहन को चेकिंग के दौरान जब पकड़ा तो उसमें 40 पेटी देशी शराब, 20 पेटी प्लेन और 20 पेटी मसाला, सहित 10 लीटर जहरीली शराब को जप्त किया है.
जानकारी के अनुसार सुरवाया पुलिस को 4 दिसंबर को शाम को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध शराब भरकर जा रही है. सूचना के बाद सुरवाया थाना पुलिस ने थाने के सामने चेकिंग अभियान चलाया शाम के 6 बजे के आसपास एक पिकअप वाहन को रोका तो उसमें जब चेकिंग की गई तो ऊपर टमाटर की खाली क्रेट रखी हुई थी वहीं नीचे जहरीली शराब सहित देशी शराब की पेटियां रखी हुई थी जब टमाटर की क्रेटों को हटवा कर दिखाया तो 40 पेटी देशी शराब जप्त की है. जिसमें 20 पेटी मसाला और 20 पेटी प्लेन अवैध शराब जब्त की गई है वहीं अवैध शराब के साथ 10 लीटर जहरीली शराब भी जप्त की है. पिकअप वाहन सहित देशी शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी जा रही है. आपको बता दें कि पिकअप वाहन शिवपुरी तरफ से आ रहा था और करैरा तरफ जा रहा था इस दौरान सुरवाया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन को पकड़ लिया है, पकड़े गए आरोपियों के नाम सोबराम लोधी, जय सिंह लोधी, देशराज लोधी निवासी मुहारीकलां थाना खनियाधाना के बताए जा रहे हैं, पिकअप वाहन का नंबर UP93AT2338 है.
इस समय शिवपुरी में कई ठेकेदारों ने अपनी शराब की दुकानें सजा कर रखी है. जिसके चलते यह गाड़ी शिवपुरी के किसी ठेकेदार के यहां से भरी होने की संभावना है और अन्य दूसरी ठेकेदार की जगह खपाने की संभावना बनी हैँ.
सुरवाया थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आबकारी एक्ट 34 (2) एवं जहरीली शराब 49क के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है.
उक्त कार्रवाई में सुरवाया थाना प्रभारी रामेंद्र चौहान, प्रधान आरक्षक रामकुमार तोमर, प्रधान आरक्षक रविंद्र बुंदेला, प्रधान आरक्षक हर्ष झा, आरक्षक शकील खान, आरक्षक मनोज धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही.

सुरवाया पुलिस ने 40 पेटी देशी शराब सहित, 10 लीटर जहरीली शराब की जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment