शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में ससुर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहू की लाठियों से पीट दिया। बहू को पिटता देख सास उसे बचाने आई तो उन्होंन सास को जमकर पीट दिया। सास बहू दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहू ने बताया कि उसने अपने ससुर से कुछ पैसों की मांग की थी जिसे सुन वह भड़क गए और मारपीट कर दी।
पति ने ससुर से पैसे लेकर घर चलाने की बात कही
बहू विनीता कुशवाह ने बताया कि मेरा पति अरविंद कुशवाह जेसीबी मशीन चलाता है इसलिए वह अक्सर घर से बाहर रहता है। पति ने एक साल पहले 36 हजार रुपए के बकरे बेचे थे। यह पैसे पति ने मेरे ससुर को रखने दे दिए थे। घर का राशन खत्म हो चुका था पति भी काफी दिनों से घर नहीं आया था। पति ने पुराने पैसे याद दिलाते हुए ससुर से पैसे ले कर काम चलाने की बात कही थी।
शराब के नशे में ससुर ने बरसाईं ताबड़तोड़ लाठियां, दोस्त ने भी दिया साथ
बहू विनीता का कहाना है कि मैने पति के कहे अनुसार बीती रात अपने ससुर गोपाल से कुछ पैसों की मांग करने गई थी। उसका ससुर और उसका दोस्त जगदीश बैठकर शराब पी रहे थे मैने जब अपने ससुर से पैसे मांगे तो वह भड़क गए और ससुर ने लाठियां भांजना शुरू कर दी। इसमें मेरे ससुर का साथ उसके दोस्त जगदीश ने भी दिया। मुझे बचाने आई सास के साथ भी दोनों ने मारपीट कर दी। पड़ोसियों ने जैसे तैसे बचाया। पड़ोसियों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से मुझे और मेरी सास को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बेटा बोला नशे में उड़ा दिए पैसे, स्मेक का नशा करते हैं पिता
पत्नी और मां की पिटाई की सूचना मिलते ही अरविंद कुशवाह जिला अस्पताल पहुच गया। अरविंद ने बताया कि मेरे पिता नशे के आदि हैं नशे की यह लत उनके मित्र जगदीश ने डाली है। पिता ने बेचे हुए बकरों के पैसे जगदीश को दे दिए थे। मेरी पत्नी को पैसों की आवश्यकता थी मैने पिता से पैसा मांगने की बात कह दी थी। इसके बाद मेरे पिता और उसके दोस्त ने मेरी पत्नी और मेरी मां की मारपीट कर दी। इसकी शिकायत अब वह करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराएगा।

ससुर से पैसे मांगना पड़ा बहू को भारी, ससुर नें बहू और सास को पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment