शिवपुरी में मोबाइल फोन ने एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की जान ले ली.मोबाइल फोन में गेम खेलते हुए जा रही 8 बर्ष की मासूम बच्ची अचानक पैर फिसलने से घर के पास ही स्थित कुआं मे गिर पड़ी.लोगों की नजर पड़ी तो वे दौड़कर कुएं के पास पहुंचे और कुएं में गिरी बच्ची को बचाने का प्रयास शुरू किया.इसी दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद कुएं में से मासूम बच्ची के शव को बरामद कर लिया.
मोबाइल में गेम खेलते हुए कुएं में गिरी बच्ची:
जानकारी अनुसार सुरवाया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गड़ीबरोद मे भोला सरदार की 8 बर्षीय बालिका गुड्डी गुरुवार की शाम को मोबाइल लेकर गेम खेल रही थी.वो मोबाइल गेम में इतनी तल्लीन हो गई की उसे और कोई सुध ही नहीं रही.गुड्डी चलते चलते घर के पास ही स्थित कुएं मे जा गिरी.उसे कुएं मे गिरते देख ग्रामीण कुएं की ओर भागे मगर कुएं में पानी अधिक होने व रात हो जाने के कारण मौके पर पहुंचे ग्रामीण कुएं मे उतरने में घबराते रहे.इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस ने कुएं में कांटा डालकर निकाला बच्ची का शव:
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में गिरी बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.थाना प्रभारी सुरवाया रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मोबाइल पर गेम खेलते हुए एक बच्ची कुएं में गिर गई थी पुलिस ने करीब 2 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कुएं में कांटा डालकर बच्ची के शव को बाहर निकाला.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

मोबाइल फोन ने छीन ली जिंदगी: गेम खेलते खेलते कुएं में गिरी मासूम बच्ची मौत, 2 घंटे रेस्क्यू कर निकाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment