शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रातोर से मथुरा के टमाटर व्यापारी शिवपुरी टमाटर खरीदने के लिए आए वही टमाटर की गाड़ी भरजाने के बाद भाग खड़े हुए वही भुगतान भी नहीं किया.
जानकारी के अनुसार हरिओम पुत्र रंगीलाल वर्मा ने बताया कि 5 नवंबर 2022 से लेकर 11 नवंबर 2022 तक मथुरा के बाहरी व्यापारी वसीम कुर्रेशी मोहम्मद राजापुत्र दीन मोहम्मद, सानु निवासी लालाराम मार्ग मणिराम बाग कोसीकला जिला मथुरा शिवपुरी से आईसर गाड़ी नंबर यूपी 15 CT 7996 को 6 बार भरवाकर ले जा चुके थे, जिसमें व्यापारियों ने समय समय पर भुगतान किया लेकिन आखिरी तीन गाड़ियों का शेष भुगतान 475760 रुपए निकल रहा था, और वह होटल सोनचिरैया में रुके हुए थे 12 नवंबर 2022 को बिना बताए व्यापारी भाग खड़े हुए वही वसीम कुरेशी के मोबाइल नंबर 807766 4247, रियाज खान का मोबाइल नंबर 704264 8300 व शानू खान का मोबाइल नंबर 9359982521 पर संपर्क किया गया तो उठाया नहीं गया वही वसीम द्वारा फोन उठाया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिसके बाद धोखाधड़ी कर तीन गाड़ियों ले जाने व रुपए ना देने पर वह काफी परेशान हुए और उन्होंने कोतवाली में आवेदन दिया जिसके बाद रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई वहीं व्यापारियों को कोतवाली बुलवा लिया है और उनके बीच में बातचीत जारी है.
सोन चिरैया होटल के मैनेजर समीर पांडे ने बताया कि 7 दिन वह दोनों व्यापारी हमारे यहां रुके हुए थे और 7 दिन का भुगतान उनसे निकल रहा है और उनका लगेज भी रखा है बिना बताए हुए होटल से फरार हो गए.
टीआई कोतवाली अमित भदौरिया ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत जारी है अगर उनके आपसी सुलह होती है तो ठीक है नहीं तो कानूनी हिसाब से धारा लगाई जाएगी.

मथुरा के टमाटर व्यापारी शिवपुरी से ले गए टमाटर भरकर, नहीं दिया भुगतान भाग खड़े हुए, होटल का भी नहीं किया पेमेंट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment