शिवपुरी: दिनांक 12 जुलाई 2022 को कोलारस मे रहने वाले पुरूषोत्तम धाकङ बेदा होटल के सामने फोरलेन के पास अपने खेत से अपनी मां साजिंदेबाई के साथ फोर लेन पर घर जाने के लिये शाम करीब 7 बजे पहुचे पुरूषोत्तम ने अपनी मां को मोबाईल की टार्च जलाकर दे दिया और फोर लाईन पर कोलारस जाने वाली ओर भेजकर स्वंय मोटर साईकिल से लेवर को छोङने पडोरा चौराहे चले गये पडोरा चौराहे पर लेवर को छोङकर जब वे अपनी मां को लेने फोर लेन के पास पहुचे तो वहां मां साजिंदे बाई नही मिली आस पास पुलिस व परिवार जन द्वारा ढूंढने पर रात करीब 11.00 बजे साजिंदे बाई का शव पत्ते वाले खेत मे मिला। साजिंदेबाई की हत्या पास के पानी के गड्डे मे मुंह ढुवोकर या मुंह दबाकर सांस रोक देने से होना प्रतीत हुआ था. पुलिस थाना कोलारस को इस अज्ञात हत्यारो का पता लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा विशेष निर्देश दिये गये. इस पर टी.आई. कोलारस मनीष कुमार शर्मा , उनि. अंकित उपाध्याय और उनकी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण भुरिया एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस श्री बिजय कुमार यादव के मार्गदर्शन मे अज्ञात हत्यारो का पता चलाने दिन रात एक कर दिया खुद के मुखविरो के अलावा टैक्नोलांजी की भी मदद ली गई जिसमे कुछ महत्व पूर्ण सूत्र मिलने से उनि. अंकित उपाध्याय के साथ प्र.आर. 119 भूपेन्द्र तोमर, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 43 दिलीप सिंह, प्र.आर. 475 नरेश दुवे, आर. 88 पुष्पेन्द्र रावत, प्र.आर. जगदीश यादव थाना देहात अशोकनगर की टीम को विशेष रूप से लगाया गया जिसमे दिनांक 17.11.2022 से विशेष अभियान चलाकर अज्ञात हत्यारो का पता भोपाल, उज्जैन, अशोकनगर मे लगाया तो पता चला कि मेहरवान नाम का एक मजदूर भोपाल मे दानिस अली को एक मोबाईल गिरवी रखा था जिसे वापस ले गया. मेहरवान मजदूर था और रेन बसेरा मे रहता था टीम को एक संस्था का पता लगा जो आवारा लावारिस लोगो के आधार कार्ड बनवाती है ,जिसके रिकार्ड को खंगाला गया तो मेहरवान पुत्र गणेशराम के नाम से आधार कार्ड का फार्म मिला जिस पर लगे फोटो को दानिस ने मेहरवान के रूप मे पहचाना फार्म मे मेहरवान का पता नही था पुलिस टीम ने भोपाल , उज्जैन के मजदूरो कूढा बीनने वालो एवं विखारियो से पूछताछ व जानकारी हांसिल की तो मेहरवान का पूरा नाम मेहरवान पुत्र गणेशराम अहिरवार निवासी पीपलाखेङा थाना देहात अशोकनगर पता चला. पुलिस दल ने मेहरवान अहिरवार को तलाश कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी बिक्की कोरी निवासी बांसी थाना जखौरा जिला ललितपुर उ.प्र. एवं बिक्की के एक अन्य साथी के साथ लूट के उद्देश्य से साजिंदेबाई की हत्या करना स्वीकार किया और साजिंदेबाई से लूटा गया माल बरामद कराया। अभी विवेचना जारी है जिसमे आरोपी बिक्की कोरी का ललितपुर जेल मे होना पता चला है जिसे विधिक प्रक्रिया से लाने की कार्यवाही की जा रही है. कोलारस नगर की जनता और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियो द्वारा थाना कोलारस पुलिस की सराहना की जा रही है.

लूट की सोचकर की हत्या, पानी में मुँह डूबो डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment