शिवपुरी: जिले के खनियांधाना में 2 साल तक लिव-इन में रहने के बाद प्रेमी द्वारा शादी से इंकार कर देने से आहत एक 22 वर्षीय प्रेमिका ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है.जहर खाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज करने के बाद युवती की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है.
बेवफाई के इल्जाम से आहत होकर खाया जहर:
जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि वह खनियाधाना के ही एक सजातीय युवक से प्रेम करती है और पिछले 2 साल से उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है.युवती ने बताया कि बड़े भाई को उसके प्रेम प्रसंग का पता चलने के बाद बड़े भाई ने पहल कर युवक से उसकी सगाई करा दी थी. युवती ने बताया कि उसका मंगेतर शादी के नाम पर टालमटोल कर रहा था.बीते दिन जब उसने शादी की बात की तो मंगेतर ने उस पर बेवफाई का इल्जाम लगाकर किसी और से बात करने का आरोप लगा दिया और शादी करने से इनकार कर दिया.इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया.

2 साल तक लिव-इन में रहने के बाद प्रेमी ने शादी से किया इंकार, प्रेमिका ने खाया जहर, हालत गंभीर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment