शिवपुरी: खनियाधाना के गूडर रोड स्थित सरकारी राशन की दुकान के सेल्समैन पर लोगों ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल बात कुछ ऐसी है कि सेल्समैन ने कुछ लोगों को राशन बांटा और मशीन खराब होने का बहाना लेकर राशन बांटना बंद कर दिया और दुकान की शटर गिरा दी। राशन की लाइन में लगे लोग इस बात को भांप गए हैं कि सेल्समैन झूठ बोल रहा है क्योंकि लोगों के लिए यह बात कोई नई नहीं थी इस तरह की बहानेबाजी सेल्समैन पहले भी कई बार कर चुका था। जिस पर लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया जिसकी खबर वार्ड नंबर 1 के कांग्रेसी पार्षद आशीष जैन को लगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। खबर लगते ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद सत्यप्रकाश भरदेलिया भी मौके पर पहुंच गए। जिनके प्रश्न पूछने पर सेल्समैन ने जवाब दिया कि मशीन खराब हो चुकी है और इस मशीन को ठीक करने वाला जिले में केवल एक ही व्यक्ति है। जो कि यहां उपलब्ध नहीं है मशीन को ठीक होने में 2 दिन का समय भी लग सकता है। मामले की खबर जब हमारी मीडिया टीम को लगी तो मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंच गए मीडिया वालों को भी यही जवाब मिला कि मशीन ठीक करने वाला व्यक्ति जिले में एक ही है मशीन को ठीक होने में 2 दिन लगेंगे। लेकिन जब जनता ने सेल्समैन की मक्कारियों की सच्चाई बताना चालू किया और मीडिया ने जब सेल्समैन से तीखे सवाल पूछे तो सेल्समैन घबरा गया और 5 मिनट के भीतर ही राशन दोबारा बांटना चालू कर दिया। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि जनता सही कह रही थी सेल्समैन मशीन खराब होने का बहाना बना रहा था। सेल्समैन सौभाग्य सिंह यादव के पास वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 7 वार्ड नंबर 8 और वार्ड नंबर 9 की सरकारी दुकान है जिस की यह पहली शिकायत नहीं है पहले भी कई बार इनकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन शासन के अधिकारियों की मिली भगत के चलते इन पर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। साथ ही लोगों ने आरोप लगाया कि सेल्समैन अधिकांश समय सिर्फ चावल ही बांटता है और आधा राशन ही देता है और कहते है कि शासन ने आधा ही भेजा है। सेल्समैन से इसका जवाब पूछने पर सेल्समैन ने कैमरा के सामने स्वीकार किया कि प्रशासन की ओर से पूरा राशन आता है।

सरकारी दुकान के सेल्समैन की मनमानी हितग्राहियों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, करता हैँ मनमानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment