Press "Enter" to skip to content

ओबीसी महासभा ने गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा पार्षद की हत्या करने बाले आरोपी को जेल भेजें और बुलडोजर चलाएं

शिवपुरी: शहर में आज अखिल भारतीय कुशवाह महासभा और ओबीसी महासभा के द्वारा ग्वालियर के केंट में पार्षद शैलू कुशवाह की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने और संपत्ति कुर्क करने के लिए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसपी और कलेक्टर को सौंपा है।

ओबीसी महासभा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर गिर्राज दुलारा ने बताया इस हादसे के बाद पीडित परिवार काफी भयभीत बना हुआ हैं, इसलिए अखिल भारतीय कुशवाह महासभा और ओबीसी महासभा मांग करती हैं, कि उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जाए एवं उनको फांसी की सजा दी जाए इसके साथ ही आरोपियों की अचल संपत्ति भवन पर बुलडोजर चलाया जाए।

गिर्राज दुलारा बताया कि हमें जानकारी मिली है कि उक्त आरोपीगण एक आपराधिक किस्म के व्यक्ति है, इनके द्वारा पूर्व मे भी वंशीपुरा चौराहे पर हत्याएं व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। मृतक की पत्नि राधा कुशवाह को सरकारी नौकरी व परिवार की आर्थिक सहायता राशि 1 करोड़ का मुआवजा व सुरक्षा एवं बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार उचित व्यवस्था की जाए।

इस दौरान ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, बीडी शर्मा मुर्दाबाद नरोत्तम मिश्रा मुर्दाबाद शिवराज सिंह चौहान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

ये था मामला

गौरतलब है कि 23 नवंबर की रात पार्षद शालू कुशवाह को राज उर्फ राजेश शर्मा, भूरा उर्फ सर्वेश तोमर और विक्की कौशल, विनीत राजावत, धीरज पाल अपने साथ ले गये और उसे वंशीपुरा पर एकराय होकर लाठी डंडो, सरियो से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि ग्वालियर पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था परन्तु चार आरोपी अब भी फरार है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!