शिवपुरी: मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य की गई है।
शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय कोलारस, शिवपुरी के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को बायोमेट्रिक मशीन के बारे में जानकारी देते हुए डॉ.रामजी दास राठौर ने विद्यार्थियों को बताया कि वाणिज्य विभाग के सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही प्रतिदिन आने जाने की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन में विद्यार्थियों द्वारा दर्ज करानी है साथही महाविद्यालय में निर्धारित समय तक उपस्थित रहना है।
शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय कोलारस शिवपुरी में प्रवेश प्राप्त वाणिज्य विभाग के अधिकतर विद्यार्थियों द्वारा अभी तक बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है, साथ ही वह महाविद्यालय में उपस्थित भी नहीं हो रहे हैं।
शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय कोलारस शिवपुरी में कार्यरत वाणिज्य विभाग के अतिथि विद्वान डॉ रामजी दास राठौर द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस ठाकुर से प्राप्त निर्देशानुसार 10 नवंबर से वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के लिए सीसीई काउंसलिंग कक्षाएं प्रारंभ की गई थीं, जिनमें 25 नवंबर तक बीकॉम प्रथम वर्ष के 40% छात्र, बीकॉम द्वितीय वर्ष के 10% छात्र एवं बीकॉम तृतीय वर्ष के 30% छात्र ही सीसीई काउंसिलिंग कक्षाओं में उपस्थित रहे हैं।
वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं देने के बावजूद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय आने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है।
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार समस्त विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति 75% होना अनिवार्य है। अतः विद्यार्थियों को महाविद्यालय में लगातार बायोमेट्रिक अनुपस्थिति के कारण सीसीई परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। जिसके लिए विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वाणिज्य विभाग के सभी विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रतिदिन बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ की सीसीई काउंसलिंग कक्षाओं में भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
बायोमेट्रिक मशीन की उपस्थिति मध्यप्रदेश शासन द्वारा नियंत्रित की जा रही है, उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन भविष्य में संभव नहीं है।
महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों को महाविद्यालय में नियमित अध्ययन के लिए वाणिज्य विभाग की कक्षाओं में महाविद्यालय में भेजना प्रारंभ कर सहयोग प्रदान करें।

बायोमेट्रिक अनुपस्थिति के कारण सीसीई परीक्षा से वंचित हो सकते हैं विद्यार्थी: डॉ राठौर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment