Press "Enter" to skip to content

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने खुद को किया आग के हवाले, पति ने पाया आग पर काबू / Shivpuri News

शिवपुरी: देहात थाना अंतर्गत लुधावली गौशाला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला हलकीबाई कुशवाहा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने आप में आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि यह घटनाक्रम हलकीबाई बाई के पति बद्री प्रसाद प्रजापति के सामने हुई। बद्री ने तत्काल हलकीबाई के कपड़ो में आग भड़कने से पहले आग पर काबू पा लिया। बद्री ने अपनी पत्नी हलकीबाई को उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची। देहात थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हलकीबाई के पति बद्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। आज घर की छत पर बैठी हुई थी, इसी दौरान उसने अपने कपड़ों में माचिस की तीली जला कर आग लगा ली। गनीमत रही इस दौरान वे घर पर ही मौजूद था। नहीं तो कुछ भी हो सकता था। बद्री ने बताया कि उसकी पत्नी ने पहले भी केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की थी। आज फिर एक बार उसने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पत्नी बोली – कैद करके रखता है पति

जिला अस्पताल में उपचार करा रही हलकीबाई ने बताया कि उसका पति उसे मजदूरी करने के लिए नहीं जाने देता है। उसका पति उसे घर में कैद करके रखना चाहता है। इसी बात से नाराज होकर उसने आज अपने आप को आग लगाने का प्रयास किया। देहात थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!