Press "Enter" to skip to content

कमलागंज में किशोरी सोनम धाकड़ ने खाया जहर, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज में 17 साल की किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाया था। फिजिकल थाना पुलिस में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमलागंज की रहने वाली सोनम धाकड़ पुत्री सुगर सिंह धाकड़ उम्र 17 साल ने सोमवार को परिजनों से हुई कहासुनी के बाद छुब्द होकर घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। तबियत बिगड़ने के बाद सोनम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां बीते रात सोनम ने दम तोड़ दिया।

मरणासन्न वयान में बताया पारिवारिक दबाव

सोनम की मौत के बाद फिजिकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशानिक सूत्रों की माने तो सोनम ने तहसीलदार को मरणासन्न बयान दिया था। मरने से पहले सोनम ने परिजनों द्वारा डाले गए दबाव के कारण यह कदम उठाने की बात कही है साथ ही बजह भी बताई है। फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!