शिवपुरी: शहर में घूम रहे हैं नाबालिक वाहन चालकों पर आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। यह वह बच्चे हैं जो आए दिन सड़कों पर स्पीड से दो पहिया वाहन चलाते दिखेंगे। इनकी उम्र 14,15,16,17 वर्ष के लगभग रहती है। जितनी गलती इन बच्चों की है उससे कहीं ज्यादा इनके माता-पिता की जो की नाबालिक बच्चों को उनकी जिद के आगे मोटरसाइकिल और स्कूटर दिला देते हैं। जिसके बाद वे इसका इस्तेमाल स्टंट करने, ओवरस्पीडिंग एवं घर जल्दी पहुंचने में करते हैं और तो और यह लोग हेलमेट का उपयोग भी नही करते। आज यह कार्रवाई संकेतात्मक रूप से की गई है। अगर आगे भी यही हाल रहा तो इन लोगो पर न्यायालयीन कार्यवाही भी की जाएगी। यहां बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले 1 वर्ष में 157 नावालिक बच्चों की मौत दो पहिया वाहन चलाते हुई है। जिसमे 147 बालक एवं 10 बालिका हैं। वही 722 नाबालिक बच्चे गंभीर घायल हुए हैं। जिसमें 670 बालक एवं 52 बालिका है। इसलिए यातायात प्रभारी के नाते मैं सभी माता-पिता से निवेदन करूंगा कि वह अपने नाबालिक बच्चों को दो पहिया वाहन ना चलाने दे।

नाबालिक बाहन चालकों पर की पुलिस ने चालानी कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment