शिवपुरी: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों को अनेक अवसर प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जिले के समस्त विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों में मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मंगलवार को विकासखण्ड शिवपुरी में खो-खो, कबड्डी, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स खेल में 100 मीं, 200मीं, 400मीं, 1000मी, लांगजम्प, हाईजम्प, पुरूष शाटपुट (5 कि.ग्रा.), जैवलीन (700 ग्राम), महिला शाटपुट (3 कि.ग्रा.), जैवलीन (500 ग्राम) व कुश्ती पुरुष 42 किग्रा., 46 कि.ग्रा., 50 कि.ग्रा., 54 कि.ग्रा., 58 कि.ग्रा., 63 कि.ग्रा., 46 कि.ग्रा., 49 कि.ग्रा., 52 कि.ग्रा., 56 कि.ग्रा. व 60 कि.ग्रा. की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक अथवा बालिका खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में लगभग 3 सैकड़ा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सर्वप्रथम मैच प्रारंभ करने के पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष के.पी.परमार, मण्डल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, गिर्राज शर्मा, महामंत्री रीतेश जैन व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने सर्व प्रथम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ किए जाने की औपचारिक घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे खेल के माध्यम से भी अपना भविष्य बना सकते है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री कप का आयोजन चार चरणों में किया जा रहा है। जिसका प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल व एकल विद्या में एथलेटिक्स व कुश्ती की आयोजित की जा रही है। विकासखण्ड स्तर पर विजेता अथवा चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। उक्त प्रतियोगिता 24 नवम्बर को विकासखण्ड कोलारस के शा.उ.उ.मा.वि.कोलारस व शा.उ.उ.मा.वि. बदरवास के खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी। जिसकी प्रारंभिक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले में संचालित उक्त खेल संघ अथवा संस्थान, स्कूल के प्राचार्य से मुख्यमंत्री कप में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल एवं व्हॉलीबॉल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को क्रमशः राशि 1 लाख रुपए, 75 हजार रुपए एवं 50 हजार रुपए तथा एथलेटिक्स, कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले बालक अथवा बालिका को क्रमशः 10 हजार, 7 हजार एवं 5 हजार नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। अधिक जानकारी के विकासखण्ड पर पदस्थ ग्रामीण युवा समन्वयक के मोबाइल नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन कमल सिंह बाथम उर्फ शेरा ग्रामीण युवा समन्वय शिवपुरी ने किया। प्रतियोगिता पश्चात सभी खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता हुई सम्पन्न, चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होगें शामिल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment