Press "Enter" to skip to content

सहायक सचिव ने हड़पे बुजुर्ग महिला के कुटीर के रुपए, बैंक में ले जाकर निकाली राशि / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी तहसील के परीक्छा गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही सहायक सेक्रेटरी ने धोखाधड़ी करते हुए आवास योजना की तीसरी किस्त के पैसे योजनाबद्ध तरीके से हड़प लिए। इसके बाद बुजुर्ग महिला को सहायक सेक्रेटरी की ओर से धमकी भी दी जा रही है। इसी की शिकायत बुजुर्ग महिला ने आज मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से की है।

तहसील पोहरी के परीक्छा गांव की रहने वाली नारायणी पत्नी स्वर्गीय प्रभु दयाल शिवहरे ने बताया कि उसकी आवास योजना के तहत कुटीर की तीसरी किस्त की राशि 40 हजार रुपए बैंक खाते में आई हुई थी इसी दौरान सहायक सेक्रेटरी हेमंत गोस्वामी उसके घर आया और बोला की आवास योजना की तीसरी किस्त आ चुकी है उसे निकालने के लिए सहायक सेक्रेटरी हेमंत गोस्वामी अपने साथ ले गया। बैंक में ले जाकर उसने वाउचर भर के काउंटर से पैसे निकाल लिए और उसे पैसे दिए बिना बैंक से बाहर चला गया। बुजुर्ग महिला नारायणी ने बताया कि जब उसने सहायक सेक्रेटरी हेमंत से पैसों की मांग की तो सहायक सेक्रेटरी ने उसे यह कहते हुए टाल दिया कि उसके खाते में किसी अन्य की क़िस्त की राशि आ गई थी यह राशि उसकी नहीं है।

बेटे पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की दे रहा है सहायक सेक्रेटरी धमकी

बुजुर्ग महिला नारायणी शिवहरे ने बताया कि जब सहायक सेक्रेटरी हेमंत से आवास योजना की आई हुई तीसरी किस्त के 40 हजार रुपए की मांग करती है तो उसे सहायक सेक्रेटरी के द्वारा धमकी दी जा रही है सहायक सेक्रेटरी का कहना है कि अगर उन्होंने पैसों की मांग की तो वह उसके बेटे को झूठे केस में फंसा कर जेल में बंद करवा देगा।

परीक्छा ग्राम पंचायत के सहायक सचिव हेमंत गोस्वामी का कहना है नारायणी शिवहरे के खाते में आवास योजना की राशि आई है वह उसके द्वारा न ही निकलवाई गई और न ही ली गई है। नारायणी शिवहरे के आरोप निराधार हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!