शिवपुरी के पिछोर अनुविभाग के रहने वाले एक पिता ने मंगलवार को हुई आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी बेटी के हाथ पीले करने के लिए जो राशि उसने बैंक जोड़ कर रखी थी। वह राशि बैंक उसे वापस लौटाने को तैयार नहीं है।
पिछोर तहसील के मोहारी खुर्द के रहने वाले सतीश शर्मा पुत्र राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि उसने खेती किसानी कर बेटी के ब्याह के लिए ढाई लाख रुपए की राशि सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी शाखा पिछोर में जोड़ कर रखी हुई थी। लेकिन अब बैंक प्रबंधन उसके खाते में जमा ढाई लाख रुपए वापस नहीं लौटा रहा है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि बैंक में इतना पैसा देने को उपलब्ध नहीं है। सरकार से जब पैसा मिलेगा तब कहीं जाकर उसका पैसा वापस किया जाए।
बेटी का रिश्ता हुआ पक्का, डेट फिक्स का इंतजार
पीड़ित पिता सतीश शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी बीएससी कर चुकी है शादी भी पक्की कर दी गई है परंतु वह उसकी शादी की तारीख बैंक से पैसा न मिलने के चलते फिक्स नहीं कर पा रहे है। ऐसे में लड़के वालों की ओर से भी शादी की तारीख तय करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है अगर बैंक से उसे जमा किया हुआ पैसा वापस नहीं मिला तो उसकी बेटी का यह संबंध भी टूट जाएगा।
100 करोड़ क्व घोटाले का दंश झेल रहे हैं कई परिवार
गौरतलब है कि पिछले साल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारियों के द्वारा लगभग 100 करोड़ का घोटाला कर दिया गया था। जिसके बाद बैंक के डगमगाने पैर संभलने का नाम नहीं ले रही है। सतीश शर्मा एक अकेले ऐसे इस बैंक के उपभोक्ता नहीं है, जिन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सतीश शर्मा जैसे हजारों लोग इस बैंक में जमा किए हुए पैसे को बैंक में निकालने पहुंचते हैं। लेकिन उपभोक्ताओं को बैंक प्रबंधन पैसे नहीं दे रहा हैं। पूर्व में पैसे नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने पिछोर में सड़क जाम कर दिया था।

बेटी की आ गई शादी, ढाई लाख रुपए नहीं दे रही बैंक, बैंक में हुआ था घोटाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment