Press "Enter" to skip to content

मारुति वैन और बाइक में हुई भीषण भिड़ंत 3 घायल,बाइक सवार किसान की हालत नाजुक / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पचीपुरा गांव के पास से है जहां मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे एक तेज रफ्तार मारुति वैन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जहां बाइक सवार एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मारुति वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे गड्ढे में जाकर पलट गई। जिससे मारुति में सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार किसान को ग्रामीणों ने बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया जहां से कृषक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कृषक पप्पू धाकड़ उम्र 55 वर्ष निवासी ऊंची वरोद पचीपुरा गांव के पास स्थित खाद गोदाम से खाद लेने जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!