Press "Enter" to skip to content

पिता शराब के नशे में मां को रोज पीठते थे, दुखी होकर 15 साल की किशोरी ने पीली इल्ली मारने की दवा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस नगर में रहने वाली 15 साल की किशोरी ने इल्ली मारने वाली दवा पीकर जान देने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर मां उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की ने जहर पीने का चौंकाने वाला कारण बताया है।

15 साल की अंजली पुत्री मंगल सिंह अहीर मोहल्ला कोलारस की रहने वाली है। अंजली ने पिता नशे के आदी हैं। वे नशे में मां से रोज मारपीट करते हैं। मां को दर्द काे देखकर दुखी बेटी ने इल्ली मारने की दवा पी ली। मां ममता ने बताया कि पति काम-धंधा नहीं करते हैं। उल्टा शराब पीकर रोज मारपीट करते हैं। सोमवार को भी वह शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। नहीं देने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। बेटी अंजली ने मां को बचाने का प्रयास किया। जब वह असफल हो गई तो दुखी होकर उसने जान देने का प्रयास करते हुए जहरीदी दवा पी ली। उसकी हालत बिगड़ी तो तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।

बकरी के लिए लेकर आए थे दवा
ममता ने बताया कि उसकी बकरी के शरीर में कीड़े लग गए हैं। इसलिए वह इल्ली मारने की दवा लेकर आई थी। बकरी को लगाने के बाद उसमें एक ढक्कन दवाई बची थी, जिसे संभालकर उसने रख दिया था। अंजली को दवा के बारे में पता था, उसने उसे पी लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!